पकड़ा गया गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स, दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अप्रैल 2025। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान हो गई है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर को धमकी देने वाला शख्स गुजरात का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। बता दें कि, 22 अप्रैल को गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ (ISIS Kashmir) से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें दो धमकी भरे ईमेल मिले। एक ईमेल दोपहर में आया और दूसरा शाम को आया। दोनों में ‘आई किल यू’ (I Kill U) संदेश लिखा था। 

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा शख्स
दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- क्रिकेटर गौतम गंभीर को धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की पहचान गुजरात के रहने वाले 21 वर्षीय जिग्नेश सिंह परमार के रूप में हुई है। उसे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम ने पकड़ लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की है। वह एक इंजीनियरिंग छात्र है, जिसके परिवार ने दावा किया है कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी धमकी
यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल मिला था।

गंभीर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी
गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। पहलगाम में मंगलवार को बायसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसमें दो विदेशी नागरिक भी हैं। यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सबसे भयानक घटनाओं में से एक बन गया। पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गंभीर ने एक्स पर लिखा था, ‘मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।’

Leave a Reply

Next Post

अब दुश्मनों की खैर नहीं, अरब सागर में तैनात नौसेना के युद्धपोतों ने दागीं एंटी-शिप मिसाइलें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 27 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद से भारत की सेनाएं अपना शक्ति प्रदर्शन कर रही है। युद्धाभ्यास के तहत सेनाएं अपनी ताकत प्रमाणित कर रही हैं। इसी क्रम में अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं