पीएम मोदी ने आज बुलाई अहम बैठक; कैबिनेट में बदलाव और पेट्रोल-गैस को लेकर हो सकता बड़ा फैसला

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2026। पांच देशों के दौरे से वापस आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कैबिनेट बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, लिए गए प्रमुख निर्णयों और उनके नतीजों तथा भविष्य की योजनाओं सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच, यह इस वर्ष कैबिनेट की पहली पूर्ण बैठक होगी। यह बैठक शाम पांच बजे होगी, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक का प्रमुख एजेंडा कैबिनेट में फेरबदल है। साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सामाजिक योजनाओं को लागू करने और उनका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हो सकती है। 

क्या होगा बैठक का एजेंडा?
पीएम मोदी के पश्चिम एशिया में जारी संकट और उसके आर्थिक प्रभावों का जिक्र करने की संभावना है और वह मंत्रालयों तथा विभागों को निर्देश दे सकते हैं कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए किस तरह से आगे बढ़ा जाए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, शिपिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के कुछ ही समय बाद, मोदी ने सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया था कि वे नागरिकों और इससे प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को कम करने के लिए हर संभव कदम उठाएं।

आमजन को फायदा पहुंचाने पर होगी चर्चा
बैठक में आम लोगों के फायदे के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार लाने की सरकार की प्राथमिकता पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले अगले 10 वर्षों के लिए सुधार की प्राथमिकताओं की रूपरेखा पेश करते हुए कहा था कि उनकी सरकार की रिफॉर्म एक्सप्रेस ने व्यवस्थागत बदलाव लाए हैं और आम नागरिकों को काफी हद तक लाभ पहुंचाया है। यह बैठक प.बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जबर्दस्त जीत के बाद हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

पीथमपुर हत्याकांड का खुला राज: फोन-पे बैलेंस के लालच में की नाबालिग की हत्या, फिर आरोपी ने जंगल में दफनाया शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धार 21 मई 2026। औद्योगिक नगरी पीथमपुर में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या मोबाइल में फोन-पे के बैलेंस के लालच में की गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को मिट्टी में दबा दिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल