डीजल डालकर दंपती चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बाराबंकी 30 अगस्त 2022। बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद स्थित एक अविकसित कॉलोनी के चौकीदार दंपती को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। झुलसे दंपती का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वहीं पुलिस ने भाई की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट अज्ञात पर दर्ज कर जांच शुरू की।

कोतवाली नगर के सफेदाबाद में गुलमोहर नाम की एक अविकसित कॉलोनी है। इस कॉलोनी में रामसनेहीघाट कोतवाली के चौरी अलादासपुर निवासी शेषनाथ (50) अपनी पत्नी शिव देवी और बच्चों के साथ रहकर चौकीदारी करता है। सोमवार की रात यहां पहुंच एक अज्ञात व्यक्ति ने यहां पहुंच कर दंपती पर डीजल उड़ेल आग लगा दी। शोर मचाने पर जागे बच्चों ने आग बुझाने के साथ पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में झुलसे दंपती को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से उनकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सीओ सिटी ने बताया कि चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था पत्नी उसको बचाने में झुलस गई है भाई राजेश शुक्ला की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट का अज्ञात पर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस कॉलोनी के मालिक फैजान और कलाम के बीच पहले से चल रहे विवाद को लेकर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

सितंबर सिनेमा कैलेंडर: सितंबर में होगा बड़ा धमाका, देखें 20 फिल्मों/वेब सीरीज की पूरी लिस्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 अगस्त 2022 । सितंबर का महीने बॉलीवुड के लिए काफी खास होने वाला है। इस साल बॉलीवुड फिल्मों ने एक ओर जहां अच्छा परफॉर्म नहीं किया है तो दूसरी ओर उन्हें काफी बायकॉट भी किया गया है। ऐसे में सितंबर में कुछ ऐसी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग