महिला सुरक्षा पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- सबकुछ शासन-प्रशासन पर नहीं छोड़ सकते, अपने घर से करनी होगी शुरुआत

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली। देश में महिला सुरक्षा को लेकर बहस गर्म है। हाल ही में हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रविवार को राजधानी नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हमारे देश में मातृ शक्ति की सुरक्षा परिसर में, परिवार में सर्वत्र होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार कानून बना चुकी है। कानून का पालन ठीक से हो। शासन-प्रशासन की ढिलाई ठीक नहीं है, लेकिन शासन-प्रशासन पर सब छोड़ दें ये भी नहीं चलेगा क्योंकि ये जो अपराध करने वाले हैं, उनकी भी माता-बहनें हैं, इसीलिए तो उनका अस्तित्व है। उनको किसी ने सिखाया नहीं? अपने घर में प्रारंभ करना है। दूसरों की मातृशक्ति की ओर, महिलाओं की ओर देखने की दृष्टि शुद्ध होनी चाहिए, स्वच्छता होनी चाहिए, यही इन सब बातों को बंद करेगा।

Leave a Reply

Next Post

पत्थर गिरोह की करतूत, 8 मकानों का ताला तोड़कर 1 करोड़ की चोरी

शेयर करे धमतरी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में लगातार 8 चोरियों को अंजाम दे चुके पत्थर गिरोह के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। वीडियो में चोर अच्छी कद काठी के दिख रहे हैं। चोरों ने हाथ में पत्थर रखा हुआ […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग