पत्थर गिरोह की करतूत, 8 मकानों का ताला तोड़कर 1 करोड़ की चोरी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में लगातार 8 चोरियों को अंजाम दे चुके पत्थर गिरोह के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। वीडियो में चोर अच्छी कद काठी के दिख रहे हैं। चोरों ने हाथ में पत्थर रखा हुआ है और सभी के कमर में चाकू या पेचकस जैसी चीज भी दिख रही है। सभी ने कपड़े भी एक जैसे ही पहन रखे हैं। गिरोह में लगभग 6 सदस्य हैं। हालांकि इन्होंने मुंह में नकाब लगा रखा है, लेकिन एक जगह इनके चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

धमतरी पुलिस के मुताबिक गिरोह की तलाश में लगी पुलिस को इस फुटेज से कुछ मदद जरूर मिलेगी। अब धमतरी पुलिस ने गिरोह की सूचना देने वालों के लिये इनाम का ऐलान करने का भी फैसला किया है। इनाम की राशि का ऐलान पुलिस जल्द कर सकती है। धमतरी में इस गिरोह ने लोगों में दहशत फैला रखा है। गिरोह के सदस्य साजिशन घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को भी इनकी तलाश लंबे समय से है।

23 दिन में 8 चोरियां

धमतरी पुलिस के मुताबिक पत्थर गिरोह कहे जाने वाले इन चोरों ने 23 दिन के भीतर लगातार धमतरी की पाश कालोनी के 8 मकानो का ताला तोड़ा और एक करोड़ रुपये से ज्यादा का माल उड़ा चुके हैं। इस गिरोह को पकडऩा पुलिस के लिये चुनौति बना हुआ है। अब तक तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। धमतरी के एसपी बीपी राजभानू का कहना है कि अब सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस गिरोह के सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस सक्रियता से इस दिशा में काम कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

सिंधिया की अहमियत समझे कांग्रेस

शेयर करे रायपुर। (इंडिया रिपोर्टर लाइव) प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान समय में प्रदेश की राजनीति से लूपलाईन में चल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेता उनकी अहमियत और उपयोगिता को न समझकर बड़ी भूल कर रहे हैं। प्रदेश में हो रहे उपेक्षा से कहीं न कहीं […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं