40 दिन बाद शराब दुकान खुलने से इसके शौकीन हुए खुश, लेकिन नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

शेयर करे

रतनपुर 06 मई 2020 । ग्रीन जिलों में कुछ छूट मिलने के बाद रतनपुर में 9.बजे से शराब दुकान खुल गई करीब 40 दिन बाद शराब दुकान खुलने से यहां फिर से रौनक वापस लौट आई है कोविड 19 से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन कराने शराब दुकान में बैरिकेडिंग की गई है लेकिन यहां सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन होते दिखाई नहीं दिया 40 दिनों के बाद शराब दुकान खुलने से इसके शौकीन काफी खुश नजर आ रहे थे। 40 दिनों के बाद शराब दुकान खुलने से शराब के शौकीन सुबह से ही रतनपुर के कलमीटार मार्ग पर स्थित शराब दुकान पर शराब लेने बड़ी संख्या में पहुंचे शासन द्वारा मार्किंग कर एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाने के संकेत भी तय किए गए हैं शराब दुकान में बिना मास्क लगाए ग्राहकों को शराब नहीं दिया गया सभी ग्राहकों को एक निश्चित मात्रा में ही शराब की बिक्री की गई प्रति व्यक्ति दो बोतल से अधिक शराब नहीं दी तो वही नए वित्तीय वर्ष में शराब की कीमत भी बढ़ गई है । देसी शराब दुकान में जो प्लेन शराब 60 रु की हुआ करती थी उसकी कीमत अब 80 रु हो चुकी है तो वहीं 70 रु मसाला की कीमत भी 90 रु कर दी गई है लेकिन इसके बाद भी मदिरा प्रेमियों का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ ।

दुकान खोलने से पहले ही शराब दुकान के बाहर लंबी कतार नजर आने लगी। जिसमें मध्यम वर्ग से लेकर निम्न आय वर्ग और यहां तक कि रोजी मजदूरी करने वाले भी खड़े नजर आए। सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि कल तक जो लोग इस बात का रोना रो रहे थे कि उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है, अचानक शराब खरीदने के लिए पता नहीं उनके पास कहां से पैसे आ गए नगर पालिका रतनपुर और नगर पुलिस समझाई दे रही है ।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में रेल संरचना का विकास

शेयर करेगेवरा रोड से पेन्ड्रा रोड तक 135 किलोमीटर की दोहरी विद्युतीकृत रेलव लाईन विकसित करने के लिए एसबीआई की अगुवाई में बैंको के संग से 3976 करोड़ रुपए के ऋण के लिए एसईसीएल की अनुषंगी कंपनी सी.ई.डब्लू.आर.एल ने किया समझौता इंडिया रिपोर्टर लाइवबिलासपुर(छत्तीसगढ़)06 मई 2020। एसईसीएल की अनुषंगी कंपनी […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला