‘चुनौतियों से निपटने को वैश्विक सहयोग की आवश्यकता’, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जो कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है। दरअसल, वित्त मंत्री सीतारमण ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 के चौथे संस्करण के उद्घाटन सत्र में पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम एक बहुत ही बहु-ध्रुवीय, बहुत गतिशील और मजबूत दुनिया में रह रहे हैं, जो कई संकटों का सामना कर रही है। ऐसे में वैश्विक सहयोग की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चाहे रणनीतिक मुद्दा हो, अर्थव्यवस्था का मुद्दा हो या कोई और। सभी से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।

उत्तराधिकारी को जरूर करें नामांकित
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्राहक हमेशा अपने उत्तराधिकारी को नामांकित करें। इससे ऐसी स्थिति से बचा जा सकेगा, जिसमें लावारिस धन में कमी आएगी। 
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में सीतारमण ने कहा कि मैं चाहती हूं कि बैंकिंग प्रणाली, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार सहित वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र हर कोई यह ध्यान रखे कि जब कोई ग्राहक पैसे का लेनदेन करता है, तो संगठनों को भविष्य के बारे में सोचना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे (ग्राहक) अपने उत्तराधिकारी को नामांकित करें, नाम और पता दें।

दरअसल, कई बार लोग उत्तराधिकारी नामांकित नहीं करते हैं, जिससे उनके निधन के बाद उस धन पर दावा करने वाला कोई नहीं होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अकेले बैंकिंग प्रणाली में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक लावारिस जमा राशि है, जबकि लावारिस धन की कुल मात्रा 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि एक जिम्मेदार वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना आवश्यक है। ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी परेशानी पैदा कर सकती है। उन्होंने फिनटेक कंपनियों से साइबर सुरक्षा में निवेश करने को कहा।

Leave a Reply

Next Post

'गुमराह करने वाले दावे समझ की कमी दर्शाते हैं', मणिपुर पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भारत ने खारिज की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। भारत ने मणिपुर पर संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की टिप्पणियों को दृढ़ता से खारिज कर दिया है। उसने टिप्पणियों को अनुचित, अनुमानपूर्ण और भ्रामक बताया। साथ ही कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है। बता दें, सोमवार को संयुक्त राष्ट्र […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण