उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किसानों की समस्या के समाधान पर दिया जोर, कहा- मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 दिसंबर 2024। दिल्ली के भारत मंडपम में राजा महेंद्र प्रताप की 138वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसानों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय विकास की प्रगति में एक प्रमुख बाधा बताया। उन्होंने कहा कि टकराव पूर्ण रुख एक खराब कूटनीति है। किसानों और सरकार के बीच समाधान के लिए चर्चा और संवाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यदि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनना है, तो किसानों को संतुष्ट करना और उनकी समस्याओं का हल निकालना एक पहला शर्त है।

राजा महेंद्र प्रताप की 138वीं जयंती के अवसर पर रविवार को उन्होंने कहा, ‘हमें याद रखना चाहिए कि हम अपनों से नहीं लड़ते हैं, हम अपनों को धोखा नहीं देते हैं। धोखा दुश्मन के लिए है, जबकि हमारे अपने को गले लगाना है। कोई कैसे चैन से सो सकता है जब किसानों के मुद्दों का तेजी से समाधान नहीं हो रहा है?’

शिवराज चौहान की क्यों की सराहना?

धनखड़ ने किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए पहले से ही चर्चा में शामिल होने के लिए कृषि मंत्री शिवराज चौहान की भी सराहना की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार सक्रिय रूप से समाधान पर काम कर रही है, लेकिन उनसे तेजी से समाधान के लिए रचनात्मक बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने टकराव के रवैये को समाप्त करने और कूटनीति और आपसी सम्मान की वकालत करने का आह्वान करते हुए कहा, ‘हमें खुले तौर पर सोचने और खुली चर्चा में शामिल होने की जरूरत है क्योंकि यह देश हम सभी का है।’

‘ग्रामीण परिवेश से प्रभावित है देश’

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘हमें समाधान के लिए खुला रहना होगा, चर्चा के लिए खुला रहना होगा, क्योंकि यह देश हमारा है, देश ग्रामीण परिवेश से प्रभावित है और मैं चाहता हूं कि मेरे किसान भाई जहां भी हैं और जो भी आंदोलन में सक्रिय हैं, मेरी बात उन तक पहुंचे।आप सभी लोग मेरे से सबसे ज्यादा जुड़े हुए हैं, सबसे ज्यादा अनुभवी हैं, मुझे यकीन है कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान लाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संगम होगा।’

जो हो चुका, वह हो चुका…

उपराष्ट्रपति ने कहा कि जो हो चुका है, वह हो चुका, लेकिन आगे का रास्ता सही होना चाहिए। एक विकसित भारत का निर्माण किसानों की भूमि से होता है। विकसित भारत की यात्रा खेतों से होती है। किसानों की समस्याओं का समाधान तेज गति से होना चाहिए। अगर किसान परेशान है तो देश की आन-बान को बहुत बड़ा आघात लगता है। धनखड़ ने संकल्प किया कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे।

विपक्ष पर साधा निशाना

वहीं, विपक्ष ने अब तंज कसते हुए कहा है कि किसानों को संतुष्ट करना केवल बयान देने से संभव नहीं होगा, बल्कि ठोस नीतियों और अमल में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक वृद्धि, बुनियादी ढांचे का विकास, और वैश्विक छवि सुधार के बावजूद, किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राजा महेंद्र प्रताप को लेकर कही ये बात

राजा महेंद्र प्रताप के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा कि उनके प्रयास और विचारधारा किसानों के उत्थान और स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं अपना संकल्प स्पष्ट करता हूं कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए मेरे द्वार 24 घंटे खुले हैं, ऐसा करके मैं स्वतंत्रता को एक नया आयाम देने में सहायक बनूंगा, राजा महेंद्र प्रताप की आत्मा को शांति मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

'कर संग्रह में दखल कम और तकनीक का हो इस्तेमाल', प्रशिक्षु IRS अधिकारियों से बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 दिसंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि कर संग्रह को कम दखल वाला बनान के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और इस प्रक्रिया में तकनीकी का अधिक इस्तेमाल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कर प्रशासन के क्षेत्र […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल