इटली के राष्ट्रपति से मिले जयशंकर, रक्षा-साइबर सुरक्षा तथा आतंकवाद पर की बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रोम 04 नवंबर 2023। रोम पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैतरेला और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और रक्षा, साइबर सुरक्षा तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इटली के अपने समकक्ष एंतोनियो ताजानी के निमंत्रण पर रोम पहुंचे जयशंकर ने शुक्रवार को पुर्तगाल और इटली की अपनी चार दिवसीय यात्रा संपन्न की। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बैठक के दौरान इटली के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-इटली तथा भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को गहरा बनाने के लिए अपने मजबूत समर्थन को दोहराया।

जयशंकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके (मैतरेला) मागदर्शन को अहमियत देता हूं। एक अस्थिर और अनिश्चित दुनिया में भारत-इटली का संबंध स्थिरता का कारक है।” विदेश मंत्री ने इटली के रक्षा मंत्री गुइदो क्रोसेतो के साथ भी बैठक की और इस दौरान रक्षा विनिर्माण और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, साइबर सुरक्षा और समुद्री क्षेत्रों में औद्योगिक सहयोग समेत कूटनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की।” प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जयशंकर की इटली यात्रा ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से कायम ऐतिहासिक संबंधों को और प्रगाढ़ किया है और समकालीन वैश्विक मुद्दों तथा चुनौतियों समेत रणनीति साझेदारी के विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढाया है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व कप 2023 में सेमीफ़ाइनल मैच से पहले इस गेंदबाज को मिला टीम इंडिया में मौका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 नवंबर 2023। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में अब तक अजेय मेजबान भारत को बड़ा झटका लगा है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने टखने की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर