तेज हवाओं से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, AQI घटकर 259 हुआ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2025। दिल्ली में तेज हवाओं के कारण प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली और शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुधरकर 259 हो गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 259 था, जबकि मंगलवार को यह 282, सोमवार को 314 और रविवार को 308 था। नौ दिनों तक “बेहद खराब” वायु गुणवत्ता रहने के बाद दिल्ली में मंगलवार को मामूली सुधार देखने को मिला, जिसमें औसत एक्यूआई 300 से नीचे गिरकर “खराब” श्रेणी में आ गया।

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच के ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से लगभग 0.4 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 79 प्रतिशत और शाम को 59 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए आंशिक रूप से कोहरे की स्थिति का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जिसमें न्यूनतम तापमान लगभग आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा में तनाव : आदिवासी भीड़ ने जलाए बांग्लादेशियों के 150 घर, इंटरनेट बंद, फोर्स तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मलकानगिरी 11 दिसंबर 2025। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सोमवार तड़के बड़ी हिंसा भड़क गई, जब हथियारबंद आदिवासी भीड़ ने बांग्लादेशी मूल के लोगों के एमवी-26 गांव पर हमला कर दिया और करीब 150 घरों को आग के हवाले कर दिया। यह हमला एक लापता […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण