60 दिन बाद भी सीबीआई के हाथ खाली, अभी तक मास्टरमाइंड का नहीं हुआ खुलासा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 17 सितम्बर 20121। झारखंड के धनबाद में जज उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन दो माह गुजरने के बाद भी सीबीआई के हाथ खाली हैं। अभी तक सीबीआई को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीबीआई की चल रही धीमी जांच पर भी झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने 23 सितंबर को सीबीआई के जोनल डायरेक्टर को कोर्ट में तलब किया है। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा- ” सीबीआई हर सप्ताह स्टेटस रिपोर्ट दे तो रही है, लेकिन उसमें कुछ भी नया नहीं है। हर बार एक ही जैसी रिपोर्ट दायर कर रही है।

यह संतोषजनक नहीं है। पीठ ने सीबीआई के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए तल्ख टिप्पणी की कि  जुडिशल ऑफिसर की हत्या हुई है। हमें रिजल्ट चाहिए।’ ‘परिस्थितियां बयां कर रही है कि दिनदहाड़े एक न्यायिक अधिकारी की हत्या की गई, मामले की जांच सीबीआई कर रही है फिर भी सिर्फ दो लोगों से आगे नहीं बढ़ सकी है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि ऑटो चालक ने धक्का मारकर जज की हत्या क्यों की? इससे उसको क्या मिला। यह मिस्ट्री अभी तक हल क्यों नहीं हो सकी है?’

Leave a Reply

Next Post

पेट्रोल डीजल GST में आए तो 25 रुपये तक घट सकते हैं दाम, जीएसटी काउंसिल की बैठक आज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 सितम्बर 2021। पेट्रोल औऱ डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. यूपी की राजधानी लखनऊ में जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर चर्चा होगी. जीएसटी परिषद की इस बैठक के बीच पेट्रोल, […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस