केरल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

indiareporterlive
शेयर करे

कई स्थानों पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें रोक दी गईं। एर्नाकुलम में पटरियों के डूबने के बाद ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया और एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया है।

इंडिया रिपोर्टर लाइव

केरल में भारी बारिश की वजह से पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर असर पड़ा है। इसके अलावा बारिश की वजह से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने केरल के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि मौसम के प्रति सजग रहें। राज्य भर में मौसम खराब होने की संभावना है। तिरुवनंतपुरम से वायनाड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। कन्नूर और कासरगोड येलो अलर्ट के तहत हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीकाराम मीणा ने कहा कि हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। एर्नाकुलम में कम से कम 12 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित किया गया। सभी विकल्प खुले हैं।

कई स्थानों पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें रोक दी गईं। एर्नाकुलम में पटरियों के डूबने के बाद ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया और एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया है।

वहीं, केरल में पांच विधानसभा सीटों पर सोमवार को हो रहे उपचुनाव के दौरान भारी बारिश के कारण मतदाताओं को होने वाली परेशानियों के संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) राम मीणा ने एनार्कुलम के जिला अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। सीईओ कायार्लय से मिली आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव शुरू होने के 9० मिनट बाद तक सिर्फ 2.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

सेना के युद्धाभ्यास से थर्राया रेगिस्तान, अचूक बमबारी से दुश्मन के ठिकाने नेस्तनाबूद

शेयर करे धमाकों से गूंज उठी और सैनिकों ने दुश्मन के काल्पनिक ठिकानों पर अचूक बमबारी कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया जयपुर: राजस्थान के सीमांत जैसलमेर जिले में सेना की सुदर्शन चक्र वाहिनी एवं वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास से रेगिस्तान थर्रा उठा और इस दौरान दुश्मन के काल्पनिक ठिकानों को […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां