बलौदाबाजार में बड़ा हादसा टला: हरदी गांव में कुएं में गिरे चार हाथियों का सफल रेस्क्यू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलौदाबाजार-भाटापारा 04 नवंबर 2025। जिले में बार नवापारा क्षेत्र के ग्राम हरदी में मंगलवार सुबह चार हाथी, जिनमें एक शावक भी शामिल था, करीब 15 फीट गहरे कुएं में गिर गए। बताया जा रहा है कि अंधेरे और फिसलन भरे रास्ते के कारण यह हादसा हुआ। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर धान देखने पहुंचे तो उन्हें कुएं से हाथियों की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची। जेसीबी मशीनों की मदद से कुएं के पास रास्ता बनाया गया और घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू अभियान के बाद सभी हाथी सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौट गए। वन विभाग की तत्परता और स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह अभियान बिना किसी नुकसान के पूरा हुआ।

हालांकि बचाव कार्य के दौरान पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, और हाथियों की जान को खतरा भी बना रहा। गौरतलब है कि हाथियों का यह दल पिछले कई महीनों से बार नवापारा अभयारण्य क्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों के निकलने के बाद  ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की तत्परता और साहसिक प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Next Post

'आंदोलन को हाईजैक करने की तैयारी': ग्रामीणों का बाहरी हस्तक्षेप का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 04 नवंबर 2025। एसईसीएल गेवरा परियोजना के तहत अधिग्रहित ग्राम नराईबोध के भू-विस्थापितों ने अपने रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा प्रकरणों में बाहरी व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे हस्तक्षेप के खिलाफ कड़ा मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कोरबा को एक ज्ञापन सौंपकर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ