सरकारी उपलब्धियों के मैसेज भेजने के लिए मांगी निजी जानकारी, कांग्रेस ने डेटा प्राइवेसी का उल्लंघन बताया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 फरवरी 2026। केरल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला मे राज्य सरकार पर डेटा प्राइवेसी का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि सीएमओ के एक अधिकारी ने राज्य सरकार की  उपलब्धियों के मैसेज भेजने के लिए  सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों की नीजि जानकारी मांगी है। रमेश चेन्निथला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बाता कि मुख्यमंत्री दफ्तर में विशेष कर्तव्य पर तैनात अधिकारी (ओएसडी) ने राज्य में आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की नीजि जानकारी ने मांगी थीं। उन्होंने दावा किया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के मालिकों की नीजि जानकारी समेत, केरल सॉल्यूशंस फॉर मैनेजिंग एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्मेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन (KSMART) सिस्टम और सर्विस एंड पेरोल एडमिनिस्ट्रेटिव रिपॉजिटरी फॉर केरल (SPARK) से निजी जानकारी मांगी गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि ओएसडी की तरफ से 31 दिसंबर 2025 को एक पत्र जारी किया गया था। इस पत्र के जरिए 12 फरवरी तक जानकारी देने के लिए कहा गया था। यह डेटा प्राइवेसी का एक बड़ा उल्लंघन है। क्या ओएसडी, सीएम की जानकारी या मंज़ूरी के बिना ऐसा पत्र जारी कर सकता है? चेन्निथला ने कहा इसके पीछे एक बहुत बड़ी राजनीतिक साज़िश है। उन्होंने आगे कहा कि माकपा और एलडीएफ का राजनीतिक कैंपेन के लिए नीजि जानकारी का इस्तेमाल करना गैर-कानूनी और अलोकतांत्रिक था और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि OSD के लेटर के मुताबिक, डिटेल्स एक डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम — सरकारी सेवाओं के लिए सेंट्रलाइज़्ड नोटिफिकेशन हब — के हिस्से के तौर पर इकट्ठा की गई थीं, जिसे लॉन्च किया जा रहा है और जिसके लिए इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स डिपार्टमेंट (IPRD) काम कर रहा है।

कांग्रेस नेता के बयान से एक दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया था। कोर्ट ने मलप्पुरम के एक कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रशीद अहमद और तिरुवनंतपुरम में सेक्रेटेरिएट में क्लेरिकल असिस्टेंट अनिल कुमार के. एम. की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये बात कही थी। इन लोगों ने दावा किया था कि ऐसे मैसेज भेजना चुनाव कैंपेन जैसा है। हाई कोर्ट ने कहा था कि सीएमओ द्वारा  अधिकारियों को कथित तौर पर भेजे गए ईमेल और मैसेज में राज्य सरकार की उपलब्धियां निजता में दखल हैं। राज्य सरकार ने कोर्ट से वादा किया कि वह मामले की अगली सुनवाई  27 फरवरी तक ऐसे मैसेज नहीं भेजेगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका बोलीं- युवा कांग्रेस सदस्यों की गिरफ्तारी शर्मनाक, देशहित से समझौते कर रही सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवा कांग्रेस सदस्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले युवा कांग्रेस सदस्यों पर की गई कार्रवाई अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। सरकार के खिलाफ आवाज […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें