रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास घेराव को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला बुधवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बुधवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी। इसी दौरान भीड़ की ओर से कथित रूप से पत्थर और बोतलें फेंकी गईं, जिससे ड्यूटी पर तैनात 16 पुलिस जवान घायल हो गए। घायलों में एक महिला आरक्षक भी शामिल है, जबकि दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेडिंग के दौरान भीड़ में फंसने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं प्रशिक्षु उप निरीक्षक देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई, जिनका उपचार चिकित्सकीय निगरानी में जारी है।

पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल में डॉक्टरों से सभी घायलों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक उपचार में किसी तरह की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। पुलिस के अनुसार, अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पता

Leave a Reply

Next Post

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026 में डीएपी उर्वरक की राष्ट्रीय स्तर पर सीमित उपलब्धता के बावजूद सरकार ने किसानों को खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। सरकार का कहना है कि किसानों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग