कंप्यूटर टीचर से लूट करने वाले नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे

नगदी और अंगूठी लूट निकल भागे थे 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिलाई । सेक्टर 6 में एक कम्प्यूटर टीचर का रास्ता रोक मारपीट करते हुए नगदी पर्स अंगूठी छीन कर बाइक से फरार तीन आरोपियों को रविवार को पुलिस ने धरदबोचा है। बताया गया कि शुक्रवार की शाम लगभग 7.30 बजे अखिलेश शर्मा (48 वर्ष) निवासी सेक्टर 6 सी मार्केट साईं मंदिर के पास वाली गली में लघुशंका के लिए अपनी स्कूटी खड़ी कर रुका था उसी दरम्यान एक मोटरसाइकिल में तीन लड़के वहां आकर रुके व अखिलेश को धमकाने लगे कि वह अपनी जान की सलामती चाहता है तो पर्स, पैसे और अंगूठी निकाल कर उन्हें दे दे। अखिलेश के मना करने पर तीनों ने प्रार्थी को लात घूसों से मारना चालू कर दिया और जबरदस्ती उसके पेंट की जेब से पर्स निकाला जिसमें 550 रूपये थे। अखिलेश के दाहिने हाथ की अंगूठी भी ले ली और तीनों घटनास्थल से मोटर साईकल पर सवार हो भाग गए। 

अखिलेश की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया व उनसे लूटे गए सामान नगदी व मोटर साईकल जब्त की। उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद साजिद (21 वर्ष), नूर हसन (19 वर्ष) और तीसरा 17 वर्ष का नाबालिग लड़का है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच उच्च न्यायालय ने एक दर्जन से ज्यादा मामलों में दी जमानत

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर। कोरोना के कहर के बीच उच्च न्यायालय ने एक दर्जन से ज्यादा मामलों में जमानत दे दी है. वहीं 17 अन्य मामलों में न्यायालय आज सुनवाई करने जा रही है. प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब महामारी के बीच न्यायालय में इतनी […]

You May Like

तीरंदाज धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक....|.... गणेश चतुर्थी पर रणबीर कपूर-साई की फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज; मोशन पोस्टर भी किया जारी....|....भारत-चीन रिश्तों में नरमी के बीच क्वाड सक्रिय....|....सड़कें-स्कूल जर्जर, गोठान पर ताला, भाजपा सरकार में केवल रेत, नशे और भ्रष्टाचार का कारोबार चंगा -कांग्रेस....|....भाजपा सरकार राज्य की जनता को यह आश्वासन देगी क्या तारा में कोल उत्खनन नहीं होने देंगे? - कांग्रेस....|....मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी