कन्नड़ एक्टर उमेश का 80 साल की उम्र में निधन, लीवर कैंसर से हारे जिंदगी की जंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 नवंबर 2025। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उमेश का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। लीवर कैंसर से जंग लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार को कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन एम एस उमेश का निधन हो गया। कुछ दिन पहले वह अपने घर में गिर गए थे। पैर में चोट लगी चोट का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए। सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स को उनके लीवर कैंसर का पता चला। इसके बाद लीवर कैंसर का ट्रीटमेंट शुरू हुआ। लीवर कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ते हुए रविवार को 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उमेश ने अपने एक्टिंग करियर में 350 से ज्यादा फिल्में की थीं। रजनीकांत के अलावा कई दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेताओं संग बड़े पर्दे पर उमेश ने अभिनय किया था।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी एचडी कुमारस्वामी ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अभिनेता उमेश के निधन पर दुख जताया। वह लिखते हैं, ‘मशहूर कॉमेडियन श्री एम.एस. उमेश के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उमेश अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसी के समंदर में डुबो देते थे। वह एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया।

आज ही होगा अभिनेता उमेश का अंतिम संस्कार 
कन्नड़ अभिनेता की बेटी ने जानकारी साझा की है कि उमेश का अंतिम संस्कार रविवार को ही किया जाएगा। वह पिता के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लेकर जा रहे हैं। इसके बाद ही अधिक जानकारी देंगे।  

Leave a Reply

Next Post

एसआईआर की समय सीमा 7 दिन बढ़ाया जाना अपर्याप्त, 3 माह बढ़ाई जाए- कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 दिसंबर 2025। चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर अवधि को एक सप्ताह बढ़ाये जाने को कांग्रेस ने अपर्याप्त बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंप कर छत्तीसगढ़ में एसआईआर की अवधि को तीन माह बढ़ाये जाने की […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग