ओरिएंट केबल्स का ₹552 करोड़ आईपीओ 25 सितंबर से

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 23 सितंबर 2026।ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को खुलेगा और 29 सितंबर 2026, मंगलवार को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की अवधि 24 सितंबर 2026 को रहेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹258 से ₹272 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य ₹1 है।

कंपनी का कुल आईपीओ आकार ₹552 करोड़ तक है। इसमें ₹320 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और ₹232 करोड़ तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। ओएफएस के तहत मौजूदा प्रमोटर शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। इनमें विपुल नागपाल, गरिमा नागपाल, विपुल फैमिली ट्रस्ट और गरिमा फैमिली ट्रस्ट शामिल हैं।

निवेशक न्यूनतम 55 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 55 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त शुद्ध राशि का इस्तेमाल विनिर्माण सुविधाओं में मशीनरी, उपकरण और सिविल वर्क्स की खरीद से जुड़ी पूंजीगत जरूरतों, कुछ मौजूदा कर्ज के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/प्रीपेमेंट तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Leave a Reply

Next Post

वेब सीरिज ‘दुपहिया 2’ में धमाल मचाएंगे अभिनेता मनोज सिंह टाइगर, ट्रेलर हुआ आउट

शेयर करेअभिनेता मनोज सिंह टाइगर की वेब सीरिज ‘दुपहिया 2’ ने बना दिया माहौल इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 23 सितंबर 2026। रंगमंच से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता मनोज सिंह टाइगर आज भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी फिल्मों और ओटीटी तक अपनी खास पहचान बना चुके हैं। […]

You May Like

धुरंधर: निम्रत कौर ने की फिल्म की जमकर तारीफ....|....भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील: कृषि और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ेगा निर्यात....|....युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग....|....हाईटेंशन लाइन के नीचे ही बना रहे पंपिंग स्टेशन....|....पंचायतीराज चुनाव: चार चरणों में ईवीएम से मतदान....|....अंकित पटेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा....|....बाकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त....|....तीन दशक पुराने 300 रुपये के रिश्वत मामले में पटवारी को राहत....|....एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक....|....विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस से की मुलाकात