आबकारी विभाग के उड़नदस्ता द्वारा 20 होटल-ढाबों की आकस्मिक जांच

indiareporterlive
शेयर करे

आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री को रोकने छापामार अभियान लगातार जारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 15 सितंबर 2020। आबकरी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर लॉक डाउन समाप्ति पश्चात के प्रदेश में होटल एवं ढाबे संचालित होना प्रारम्भ हो गए हैं।  विभिन्न होटल एवं ढाबों में अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए आबकारी आयुक्त निरंजन दास तथा प्रबंध संचालक मार्केटिंग कारपोरेशन ए पी त्रिपाठी के निर्देशन पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, संभागीय उड़नदस्ता तथा जिला रायपुर की टीमों द्वारा 14 सितंबर को अनेक ढाबों और होटलों की जांच की गई। जांच टीमों द्वारा सबेरा होटल, सांकरा; मीनू ढाबा सिलतरा; राजस्थानी ढाबा, धरसीवां; अन्नपूर्णा ढाबा, सड्डू; जी अम्बे ढाबा, सड्डू; हाईवे ढाबा, भूमिया; न्यू उमेश ढाबा, बेमता; ताज ढाबा, बेमता; रॉयल ढाबा, अवरेठी; ताज ढाबा, सिमगा; बलबीर ढाबा; ग्रीन लाइट ढाबा; प्रिंस ढाबा; बंटी ढाबा; राजू ढाबा; अन्ना पंजाबी ढाबा; पिंटू ढाबा; होटल खानसामा; रायपुर फैमिली ढाबा; खाना-कोठी होटल , सहित कुल 20 होटल/ढाबों की कल रात्रि जांच की गई। इस जांच का मुख्य उद्देश्य अवैध कारोबार न पनपने देने का था। 20 स्थानों में जांच पर कहीं भी अवैध मदिरा का विक्रय अथवा सेवन का मामला सामने नही आया। केवल एक स्थान पर बैठ कर मदिरा सेवन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण कायम किया गया। 

यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अन्य स्थानों और जिलों पर भी जांच की जाएगी ताकि अवैध मदिरा का विक्रय और सेवन को रोका जा सके।

Leave a Reply

Next Post

राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत सामुदायिक शौचालय के सर्वश्रेष्ठ मॉडल को एक लाख, सवा लाख और पौने दो लाख का पुरस्कार

शेयर करेसामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर जीत सकते हैं 1.75 लाख तक के पुरस्कार 20 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन, स्वच्छ भारत मिशन द्वारा 2 अक्टूबर को दिए जाएंगे पुरस्कार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर. 15 सितम्बर 2020। सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन तैयार कर आर्किटेक्ट और इंजीनियर पौने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं