अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों पर जताया खतरे का अंदेशा, काबुल एयरपोर्ट न जाने की दी सलाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 26 अगस्त 2021। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हर दिन के साथ अमेरिका सहित तमाम देशों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दूसरे देशों के नागरिकों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी के मद्देनजर अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अमेरिका ने एयरपोर्ट पर अपने नागरिकों पर खतरे का अंदेशा जताया है। अमेरिका ने काबुल में एयरपोर्ट के गेट के बाहर मौजूद अपने नागरिकों को चेताते हुए कहा है कि वे तुरंत ये जगह छोड़ दें। अमेरिका ने कहा है कि यहां खतरे का अंदेशा है। अमेरिकी नागरिकों से निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 

काबुल में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि एबे गेट, पूर्वी गेट या उत्तरी गेट पर जो भी अमेरिकी नागरिक मौजूद हैं, वे तुरंत ये जगह खाली कर दें। दूतावास ने कहा कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर मौजूद अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है वे एयरपोर्ट की तरफ यात्रा करने से बचें। जब तक कि आपसे व्यक्तिगत रूप से अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि द्वारा ऐसा करने को न कहा जाए, एयरपोर्ट की तरफ न जाएं।  

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को काबुल हवाईअड्डे से दूर रहने को कहा

ब्रिटेन की सरकार ने भी काबुल हवाईअड्डे पर आतंकवादी हमला होने की आशंका व्यक्त करते हुए अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को हवाईअड्डे से दूर रहने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डा क्षेत्र से लोग  सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अगले आदेश का इंतजार करें। अफगानिस्तान में ब्रिटेन के कितने नागरिक हैं, इसकी अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। ब्रिटेन की सेना ने हाल में वहां से 11,000 से अधिक लोगों को निकाला है, जिसमें ब्रिटेन के हजारों नागरिक और सात हजार से अधिक अफगान शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने काबुल हवाईअड्डे के संबंध में सुरक्षा अलर्ट जारी किया

अमेरिका और ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को काबुल हवाईअड्डे न जाने की सलाह दी है जहां आतंकवादी हमला होने का बहुत गंभीर खतरा है।इसने कहा कि हवाईअड्डा परिसर में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने और अगले आदेश की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिसे पायने ने कहा कि यह यात्रा परामर्श ब्रिटेन और न्यूजीलैंड की संशोधित यात्रा सलाह के समान है। काबुल में अमेरिकी दूतावास ने अनिर्दिष्ट सुरक्षा मुद्दे पर अमेरिकी नागरिकों को हवाईअड्डे के तीन विशिष्ट द्वारों से दूर रहने की चेतावनी दी है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले हफ्ते बुधवार से करीब 4,000 लोगों को हवाईअड्डे से सुरक्षित निकाला है जिनमें से 1,200 को कल रात निकाला गया।

Leave a Reply

Next Post

भारत को मिलेगी पहली महिला CJI? सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के भेजे 9 नामों पर केंद्र की मुहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अगस्त 2021। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से भेजे गए  9 जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन 9 जजों में तीन महिला जज भी शामिल हैं। इन नामों में से कोई एक आने वाले समय में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं