एक्शन, इमोशन और बदले का खौफनाक खेल! ‘सुल्तान मिर्जा’ लेकर आ रहे हैं बड़ा सिनेमाई धमाका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 10 नवंबर 2026। एक्शन, इमोशन और बदले की कहानी से सजी फिल्म ‘सुल्तान मिर्जा’ ने अपने धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है। निर्देशक इकबाल बख्श के निर्देशन और निर्माता हिमायत अली के निर्माण में बनी यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लगभग 1200 सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

शान परफॉर्मिंग ग्रुप के बैनर तले और OQAAB इंटरनेशनल के सहयोग से बनी इस फिल्म में साहिल अख्तर खान, श्वेता दुबे, देव गिल, जरीना वहाब, यशपाल शर्मा, अनंत जोग, हिमायत अली, शुभांगी लटकर, सिकंदर खान, अहसान खान, शमीम खान, दीपक भाटिया, गुलशन पांडे, अमजद कुरैशी, एहतेशाम खान, जावेद हैदर, रुशद राणा, मनीष शर्मा और देव तिवारी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर लॉन्च पर निर्माता हिमायत अली ने बताया कि पूरी टीम ने फिल्म के लिए अपना सौ प्रतिशत दिया है और शूटिंग के दौरान कलाकारों को चोटें तक आईं। लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक भावनात्मक ड्रामा है। वहीं सिकंदर खान ने इसे इकबाल बख्श के साथ अपनी 13वीं फिल्म बताते हुए इसके एक्शन और बदले की कहानी को खास बताया।

निर्देशक इकबाल बख्श ने इसे पूरी टीम की मेहनत और पारिवारिक एकजुटता का परिणाम बताया। फिल्म का संगीत आबिद जमाल, गीत सहर रियाज, कहानी दीपक भाटिया तथा पटकथा और संवाद हिमायत अली ने लिखे हैं। डीओपी संतोष सिंह, एक्शन डायरेक्टर जावेद आर. शेख और कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री हैं। राजेश रोकड़े, गेंदराज यादव, शंकर गुप्ता (दादा), सुभाष यादव और जावेद मीर खान सह-निर्माता हैं, जबकि फारुक हुमानी प्रस्तुतकर्ता और अमजद कुरैशी एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं।

ट्रेलर लॉन्च में सिकंदर मिर्जा, सुनील पाल, रणवीर खान, सोफियान सैय्यद और ताहिर कमाल खान की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। अब दर्शकों को दिसंबर में इस एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म का इंतजार है।

Leave a Reply

Next Post

सितारों की चमक के बीच ब्राइट आउटडोर मीडिया की बड़ी छलांग

शेयर करेNSE की बेल बजाकर ब्राइट आउटडोर मीडिया ने हासिल की बड़ी उपलब्धि इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 10 नवंबर 2026। सपनों को हकीकत में बदलने का जज्बा हो तो सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है। ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं