सोनीपत: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान का कुंडली बॉर्डर पर लटका मिला शव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सोनीपत(पंजाब) 10 नवंबर 2021। कुंडली बॉर्डर पर सुशांत सिटी के पास एक किसान का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था। वह अपने गांव की ट्रॉली में अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है। गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह (45) निवासी गांव रुड़की, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब यहां किसान आंदोलन में शामिल था।

वह अंसल सुशांत सिटी के पास ट्रॉली में अकेला ही रह था। बुधवार सुबह उसे पास के ही नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया। साथी किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। कुंडली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

मेरे लिए गीत पूजा और ध्यान है-ईशा गौर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव / -अनिल बेदाग़ मुंबई 10 नवंबर 2021। संगीतमय शहर वाराणसी से, जो सबसे पुराना शहर भी है, गायिका ईशा गौर ने जोर देकर कहा कि संगीत की दुनिया में उनका प्रवेश एक फ्लैश-इन-पैन निर्णय नहीं था। उनका कहना है कि यह संगीत के लिए उनका […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं