काजल अग्रवाल का सोशल मीडिया पर किया खुलासा, 5 साल की उम्र से अस्थमा से जूझ रही

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए यूं तो साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं। मगर इस बार वह अपनी जिंदगी से जुड़ी एक परेशानी को लेकर सुर्खियों में हैं।

जी हां अक्सर अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत करने वाली काजल अग्रवाल ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी बीमारी ब्रोन्कियल अस्थमा के बारे में बताया है। अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए काजल लिखती हैं कि ‘जब मुझे अपने आप में ब्रोन्कियल अस्थमा का पता चला था, मुझे अच्छे से याद है कि उस वक्त मेरी पसंदीदा चीजों को खाने से रोक दिया गया था। कल्पना कीजिए कि एक बच्चे के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स और चॉकलेट से दूर रहना कितना मुश्किल रहा होगा। यह मेरे लिए आसान नहीं था, जैसे जैसे मैं बड़ी हुई मुझे चीजें समझ आने लगीं।’

यही नहीं अपनी बात रखते हुए काजल ने इन्हेलर्स के बारे में लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि धूल धुआं और सर्दी जैसी चीजों से निपटने के लिए कैसे उन्होंने इन्हेलर्स साथ रखना शुरू कर दिया था, जिससे उन्हें खुद में काफी बदलाव देखने मिला। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने इस समस्या से जूझ रहे लोगों को इन्हेलर्स के बारे में जागरूक किया है। इसके साथ ही ‘से यस टू इन्हेलर्स’ (SayYesToInhalers) का हैषटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने सभी दोस्तों और करीबियों को इससे जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

बता दें कि काजल के इस पोस्ट को पढ़कर फैंस उनके जोश को सलाम कर रहे हैं और उनसे एक बेहतरीन सीख ले रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो साउथ की यह ब्यूटी शादी के बाद पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। जल्द ही उन्हें हॉरर तमिल वेब सीरीज ‘लाइव टेलीकास्ट’ (Live Telecast) में देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

ICC test rankings: 5वें स्थान पर खिसके विराट कोहली, दोहरा शतक जमाकर जो रूट टॉप-3 में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भारतीय कप्तान विराट कोहली को ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पांचवें स्थान पर खिसका दिया। रूट अब दो पायदान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए. जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन भी गेंदबाजी सूची में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां