रूस के लिए महंगा पड़ रहा यूक्रेन युद्ध, अब तक 4 जनरल मारे गए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2022। रूसी सैनिक यूक्रेन पर तीन सप्ताह से अधिक से आक्रमण कर रही है लेकिन रूस के लिए यूक्रेन पर नियंत्रण करना मुश्किल रहा है। इस पूरे युद्ध में यूक्रेन का तो नुकसान हो ही रहा है। इसके साथ ही रूस को भी बेहद नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि लड़ाई में अब तक 4 रूसी जनरल मारे गए हैं।

यूक्रेनी खुफिया टीम रूसी अधिकारियों को निशाना बना रही?

बीबीसी ने विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि यूक्रेन में करीब 20 जनरल रूसी ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि अगर पांचो जनरल की मौत की पुष्टि हो जाती है तो रूस के जनरलों का पांचवां हिस्सा कार्रवाई में मारा जा चुका है। वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की के इनर सर्कल के एक अधिकारी ने बताया है कि यूक्रेन के पास एक सैन्य खुफिया टीम है जो रूस के अधिकारी वर्ग को लक्षित करने के लिए समर्पित है। ये टीम हाई प्रोफाइल जनरल, पायलट, आर्टिलरी कमांडरों को निशाना बनाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए चार रूसी जनरल के बारे में जानिए।

मेजर जनरल ओलेग मितयेव

ओलेग मितयेव की कथित तौर पर दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन के शहर मारियुपोल शहर के पास मौत हो गई है। यूक्रेनी आजोव बटालियन ने मितयेव को मारने का दावा किया है। वह रूसी सेना की 150वीं मोटर चालित राइफल डिवीजन के कमांडर थे जिसका गठन 2016 में हुआ था। यह बटालियन यूक्रेनी सीमा के करीब रोस्तोव क्षेत्र में स्थित थी।

मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव

यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूस की 41वीं संयुक्त सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव 7 मार्च को पूर्वी शहर खारकीव के बाहर मारे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेरासिमोव दूसरे चेचन युद्ध, सीरिया में रूसी सैन्य अभियान और 2014 में क्रीमिया के रूसी कब्जे में शामिल रहे थे।

मेजर जनरल आंद्रेई कोलेनिकोव

यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी 29वीं संयुक्त सेना के मेजर जनरल आंद्रेई कोलेनिकोव 11 मार्च को लड़ाई में मारे गए थे।

मेजर जनरल एंड्री सुखोवत्स्की

डिप्टी कमांडर मेजर जनरल एंड्री सुखोवत्स्की को कथित तौर पर 3 मार्च को एक स्नाइपर द्वारा मार दिया गया था। गेरासिमोव की तरह सुखोवत्स्की भी क्रीमिया और सीरिया में रूस के सैन्य अभियानों का हिस्सा रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

भारत और चीन की आपसी संबंधों को फिर से सुधारने की कोशिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2022। भारत और चीन के बीच दो सालों के बाद एक बार फिर उच्च स्तरीय बैठकों के आसार नजर आ रहे हैं. हालांकि सीमा पर गतिरोध अभी भी खत्म नहीं हुआ है.गलवान घाटी मुठभेड़ के दो साल बाद ऐसा लग रहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं