भारतीय नौसेना को मिले दो MH-60R हेलीकॉप्टर, मजबूत होने की राह पर भारत-अमेरिका रक्षा संबंध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 जुलाई 2021। भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करने का एक और संकेत देते हुए अमेरिकी नौसेना ने पहले दो एमएच-60 आर मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स भारतीय नौसेना को सौंपे। भारतीय नौसेना अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये 24 हेलिकॉप्टर खरीद रही है, जिनकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है।

सैन डिएगो के नौसैन्य हवाई स्टेशन नॉर्थ आइलैंड या एनएएस नॉर्थ आइलैंड में शुक्रवार को हुए समारोह में अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना को औपचारिक तौर पर हेलिकॉप्टर सौंपे। इस समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू शामिल हुए। राजदूत संधू ने कहा कि सभी मौसमों में काम करने वाले मल्टी रोल हेलिकॉप्टरों का बेड़े में शामिल होना भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, ”भारत-अमेरिका की दोस्ती नयी ऊंचाइयां छू रही है।”

उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय रक्षा व्यापार पिछले कुछ वर्षों में 20 अरब डॉलर से अधिक तक फैल गया है। रक्षा व्यापार के अलावा भारत और अमेरिका रक्षा मंचों के सह-विकास पर भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं। संधू ने हाल के समय में रक्षा क्षेत्र में भारत द्वारा उठाए सुधारात्मक कदमों का जिक्र किया जिससे विदेशी निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा हो गए हैं।

दुश्मनों को ऐसे धूल चटाएगा एमएच-60आर

एमएच-60आर हेलिकॉप्टर सभी मौसमों में काम करने वाला हेलिकॉप्टर है, जिसे विमानन की नई प्रौद्योगिकियों के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इन एमआरएच के शामिल होने से भारतीय नौसेना की त्रिआयामी क्षमताएं बढ़ेंगी। हेलिकॉप्टरों को कई विशिष्ट उपकरण तथा हथियारों से भी लैस किया जाएगा। भारतीय चालक दल का पहला बैच अभी अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है। रक्षा विभाग के अनुसार, इस प्रस्तावित बिक्री से भारत की सतह-रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्धक अभियानों की क्षमताएं बढ़ेंगी। भारत इन क्षमताओं का इस्तेमाल क्षेत्रीय खतरों से निपटने और अपने देश की रक्षा को मजबूत करने के तौर पर करेगा। भारत सरकार ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक यात्रा से हफ्तों पहले फरवरी 2020 में हेलिकॉप्टर की खरीद को मंजूरी दी थी।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, पेट्रोल के बाद आटा-चीनी, घी की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद, । पेट्रोल के बाद अब पाकिस्तान में बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बीच चीनी, गेहूं के आटे समेत खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के यूटिलिटी स्टोर्स कॉरपोरेशन (यूएससी) में चीनी, गेहूं का […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल