कोण्डागांव के मर्दापाल में उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ, लोगों को मिली बड़ी राहत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 मार्च 2021। प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए राजस्व प्रशासन को सहज और सुलभ बनाया जा रहा है। लोगों के राजस्व संबंधी काम उनके निवास के नजदीक ही हो जाए, इसके लिए राजस्व प्रशासन की नई ईकाइयां प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में उपतहसील का शुभारंभ नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने किया। उल्लेखनीय है कि 51 हजार से अधिक जनसंख्या वाले इस नवीन उपतहसील में 45 ग्राम पंचायत एवं दो राजस्व निरीक्षक मंडल गोलावंड तथा मर्दापाल सम्मिलित होगें। जिनके अंतर्गत 19 हल्के एवं 78 आश्रित ग्राम भी शामिल होंगे।

तहसील शुभारंभ के अवसर पर चंदन कश्यप ने कहा कि मर्दापाल एवं आस-पास के गांव कई वर्षों से पहाड़ी-जंगल एवं संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण विकास की धीमी गति से जूझते रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक बार-बार आना पड़ता था। जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मर्दापाल में उपतहसील कार्यालय स्थापित होने से अब ग्रामीणों के आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र एवं नामांतरण, बटवारा, सीमांकन के कार्य उप तहसील के माध्यम से ही पूर्ण हो जाएंगे। उन्हें इसके लिए मुख्यालय पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मर्दापाल का विकास अधिक तीव्र गति से हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद मातलाम, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को किसानों को चौथी किश्त के रूप में 1104.27 करोड़ रूपए का करेंगे भुगतान

शेयर करेअब तक योजना की तीन किश्तों में धान उत्पादक 18.43 लाख किसानों को किया गया है 4500 करोड़ रूपए का भुगतान प्रमाणित बीज उत्पादक 4777 किसानों को तीन किश्तों में दी गई है 23.62 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि गन्ना उत्पादक 34 हजार 292 किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन और […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक