राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों के 84 सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक के 84 सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में ये पदक प्रदान किये गए। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं और उन्होंने रक्षा अलंकरण समारोह (चरण- II) के दौरान सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक के 84 सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए।

इसमें कहा गया है कि समारोह में 52 अति विशिष्ट सेवा पदक, तीन उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) और 28 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) भी प्रदान किये गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य लोग समारोह में मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया, जहां विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किये गए। हमें उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्हें ये पुरस्कार प्रदान किये गए।” राष्ट्रपति भवन ने समारोह की तस्वीरें भी ट्वीट की हैं। इसने ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर जनरल के. नारायणन को अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया।” मंत्रालय द्वारा साझा की गयी पदक पाने वाले लोगों की सूची के अनुसार, अति विशिष्ट सेवा पदक पाने वाले लोगों में थलसेना की इंफेंट्री के मेजर जनरल आलोक काकेर, इंजीनियर्स कोर के मेजर जनरल संजय कुमार विद्यार्थी, नौसेना के वाइस एडमिरल दीपक कपूर और वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा तथा भारतीय वायुसेना के एअर मार्शल आशुतोष दीक्षित शामिल हैं।

उत्तम युद्ध सेवा पदक पाने वाले सैन्य कर्मियों में राजपूताना राइफल्स, मुख्यालय, 15 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल औजला, कुमाऊं रेजीमेंट, 3 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल राम चंदन तिवारी और पंजाब रेजीमेंट, मुख्यालय, 14वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल अनिंदय सेनगुप्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत-फ्रांस ने शुरू की रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता, 10 उपग्रह विकसित करने का बनाया प्लान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2023। फ्रांस की राजधानी पेरिस में  सोमवार को भारत-फ्रांस रणनीतिक अंतरिक्ष वार्ता आयोजित की गई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने किया। फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व वहां की यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय में महासचिव ऐनी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग