सर्दियों में जरूर खानी चाहिए ये हेल्दी सब्जियां, मौसमी बीमारियां रहती हैं दूर, शरीर बनता है तंदरुस्त 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 29 दिसंबर 2023। सर्दियों में अक्सर ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इस मौसम की ठंडी हवाएं प्रभावित करती हैं तो सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी दिक्कतें भी हो जाती हैं. ऐसे में अंदरूनी रूप से खुद को मजबूत बनाने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है. अगर डाइट अच्छी हो तो शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं. ये पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं और रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं. ऐसी ही कुछ सब्जियोंका जिक्र यहां किया जा रहा है. ये सब्जियों शरीर को गर्माहट देती हैं, पोषण देती हैं और बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करती हैं. इन सब्जियों को खाकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनने में मदद मिलती है।

पालक 

विटामिन ए, बी, सी, ई, के, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर पालक खाने पर सेहत दुरुस्त रहने में असर नजर आता है. पालक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं और इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है सो अलग. हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसे खाने पर सेहत और स्किन दोनों को कई फायदे मिलते हैं।

गाजर 

सर्दियों में गाजर खूब बिकती है. गाजर (Carrot) विटामिन ए, बी, बी2, बी3, सी, डी और ई के साथ ही विटामिन के का भी अच्छा स्त्रोत है. गाजर खाने पर शरीर को केरोटीन की भी अच्छी मात्रा मिलती है. यह ना सिर्फ हेल्दी हार्ट के लिए अच्छा है बल्कि आंखों की सेहत भी दुरुस्त रखता है।

शकरकंदी 

स्वीट पौटेटो यानी शकरकंदी को सर्दियों की डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. शकरकंदी को सर्दियों में नियमित तौर पर खाया जाए तो सर्दी-जुकाम की दिक्कतें दूर रहने लगती है।

चुकुंदर 

सर्दियों में चुकुंदर भी खाया जा सकता है. चुकुंदर शरीर को डिटॉक्स करने में अच्छा असर दिखाता है. इसे खाने पर इंफ्लेमेशन की दिक्कत दूर होती है और शरीर को विटामिन ए, बी6 और विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा मिलती है।

ब्रोकोली 

हरी ब्रोकोली को सर्दियों की ही नहीं बल्कि किसी भी मौसम की डाइट में शामिल किया जा सकता है. ब्रोकोली में बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन के, जिंक और सेलेनियम की भरपूर मात्रा होती है. इसे खाने पर मौसमी बीमारियां तो दूर रहती ही हैं, साथ ही वजन कम होने में भी मदद मिलती है.।

Leave a Reply

Next Post

पीएम नेतन्याहू की खुली धमकी, कई और महीनों तक जारी रहेगा गाजा में हमास के साथ युद्ध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव यरुशलम 31 दिसंबर 2023। हमास और इस्राइल के बीच दो माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। जहां इस्राइल ने हमास को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया है। वहीं, […]

You May Like

लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल