कोरोना का बुरा समय टल गया, अगले महीने से शुरू होगा टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 दिसंबर 2020। कोरोना वायरस के कहर के बीच वैक्सीन का इंतजार कर रहे लोगों को सरकार ने बड़ी राहत वाली सूचना दी है। भारत में जनवरी से कोरोना की पहली वैक्सीन दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में जनवरी में कोरोना का टीकाकरण शुरू हो सकता है और सरकार की पहली प्राथमिकता वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता है और हम इससे किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन की क्वालिटी से हम किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि हो सकता है कि जनवरी के किसी भी सप्ताह में हम भारत के लोगों को कोरोना का पहला वैक्सीन दे सकने की स्थिति में होंगे।

देश में अब सिर्फ तीन लाख एक्टिव केस हैं। कुछ महीने पहले तक यह आंकड़ा दस लाख के करीब था। एक करोड़ कोरोना केस में से 95 लाख से अधिक ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में भारत का रिकवरी रेट सबसे बेहतर है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संभावना है कि  कोरोना का बुरा दौर खत्म हो गया है, मगर अभी भी सावधानी की कड़ी जरूरत है। हमें कोविड व्यवहार का पालन अभी भी करने की जरूरत है। हम अभी ज्यादा आराम से नहीं रह सकते हैं। इसलिए कोरोना के खिलाफ जंग में अभी मास्क, हैंड हाइजिन और सोशल डिस्टेंसिंग बड़ा हथियार है। 

भारत में टीकाकरण की तैयारियों पर हर्षवर्धन ने कहा कि राज्य सरकारों के साथ केंद्र सरकार पिछले 4 महीनों से राज्य, जिला और ब्लॉक स्तरों पर तैयारी कर रही है। हर्षवर्धन ने कहा कि हमने वैक्सीन की पहली खुराक के लिए 30 करोड़ लोगों का चुनाव किया है। अभी सरकार ने विशेषज्ञों के साथ पैनल में चर्चा करने के बाद निर्णय लिया है कि पहले किन-किन को वैक्सीन दी जाएगी। जिन लोगों को पहले वैक्सीन दी जाएगी, उनमें हेल्थ वर्कर, सेना के जवान, स्वच्छता विभाग आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मिली एक और बड़ी उपलब्धि, केन्द्र सरकार ने बस्तर (जगदलपुर) में सिंथेटिक फुटबॉल मैदान के लिए स्वीकृत किए 5 करोड़ रूपए

शेयर करेखेल अधोसंरचनाओं के निर्माण में एक और बड़ा कदम खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना तेजी से हो रही साकार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल […]

You May Like

गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास