महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एमपी के 16 मजदूरों की मौत, मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा

शेयर करे

भोपाल। औरंगाबाद ट्रेन हादसे में एमपी के 16 मजदूरों की मौत हो गई है। सभी मजदूर शहडोल और उमरिया के बताए जा रहे हैं। घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। साथ ही मृतक मजदूर के परिजनों को हरसंभव मदद की बात कही है। घायल मजदूरों का इलाज भी शिवराज सरकार कराएगी। साथ ही एमपी से स्पेशल विमान अधिकारियों की टीम औरंगाबाद भेजी जा रही है। मजदूरों की मौत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुख सहने करने की शक्ति देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वंय को अकेला न समझे, आपके साथ मैं और पूरी मध्यप्रदेश सरकार खड़ी है।

मुआवजे का ऐलान

सीएम शिवराज ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार की तरफ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को 5 लाख दिए जाएंगे और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूं, जो वहां पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों को हर संभव मदद करेगी। औरंगाबाद में हुए रेल हादसे ह्रदय पर ऐसा कुठाराघात हुआ है कि मैं उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। संवेदना से मन भर जाता है। मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल जी से बात की है और उनसे त्वरित जांच और उचित व्यवस्था की मांग की है।

उद्धव ठाकरे से की बात

शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से भी फोन पर बात की है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मैं लगातार उद्धव ठाकरे जी से बात कर रहा हूं और घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी की न रहे उसकी व्यवस्था कर रहा हूं।

विशेष विमान से टीम रवाना

वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश से अधिकारियों की टीम विशेष विमान से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। एमपी सरकार ही उनके शव को लाने की व्यवस्था यहां करेगी। शहडोल एसपी का कहना है कि श्रम विभाग की सूची में शहडोल के किसी मजदूर का नाम नहीं था।

Leave a Reply

Next Post

नोटबंदी और लॉकडाउन की तरह बिना सोचे समझे शराबबंदी नहीं करेगी सरकार: त्रिवेदी

शेयर करेपहले आकलन होगा, समाज को तैयार किया जाएगा फिर करेंगे शराब बंदी भाजपा पहले अपनी सरकारों से शराब दुकानें बंद करने की घोषणा करवाए पंकज गुप्ता इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 मई 2020 । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि शराब […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां