अंडर-19 महिला विश्व कप में शेफाली होंगी भारत की कप्तान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम का चयन किया है। आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के पहले संस्करण में 16 टीमें होंगी। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक होगा। भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी, जहां टीमों को छह के दो समूहों में रखा जाएगा।

प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा। फाइनल 29 जनवरी को इसी मैदान पर होगा। शेफाली भारत के लिए लंब समय से खेल रही हैं और उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में उनके साथ खेलने से टीम का बाकी युवा खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी। शेफाली के अलावा ऋषा घोष भी भारत की मुख्य टीम के लिए कई मैच खेल चुकी हैं। उनका साथ भी अन्य खिलाड़ियों के लिए काफी उपयोगी होगा। 

महिला अंडर-19 विश्व कप का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। आईसीसी लगातार महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में महिला विश्व कप की शुरुआत हुई है।

टी20 विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम
शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव , मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की हार पर बोले राहुल- मैंने अंत तक बल्लेबाजी की होती तो नतीजा कुछ और होता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 दिसंबर 2022। केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में भारत की हार की जिम्मेदारी ली। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी की होती तो 30-40 रन और बना सकते थे। इस स्थिति में बांग्लादेश की […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए