रजनीकांत के दामाद धनुष करने जा रहे हैं हॉलीवुड फिल्म, अवेंजर्स के साथ करेंगे काम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के एक्टर धनुष अपनी एक्टिंग स्किल्स  के लिए खूब पॉपुलर है ।  धनुष साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद भी हैं। धनुष ने बॉलीवुड में फिल्म रांझणा से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में भी धनुष एक खास पहचान बना चुके हैं। इसी बीच अब धनुष हॉलीवुड में भी काम करने की तैयारियों में लग गए हैं।

दरअसल साउथ के सुपरस्टार धनुष को ‘ एवेंजर्स: एंडगेम ‘ निर्देशक जोड़ी-रूस ब्रदर्स की फिल्म ‘ द ग्रे मैन ‘ में भूमिका मिली है । खुद धनुष ने भी इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। धनुष ने फिल्म में एक निर्णायक किरदार निभाने के लिए साइन किया है । आज सुबह इस बात की पुष्टि हो गई किधनुष इस बड़े बजट की हॉलीवुड फ के लिए क्रिस इवांस, रयान गोलिंग और एना डी अरमास जैसे बड़े कलाकारों में शामिल होंगे।धनुष का ये दूसरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। साल 2018 में वो The Extraordinary Journey of the Fakir’ में काम कर चुके हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक जासूस-थ्रिलर फिल्म होगी जिसका बजट 200 मिलियन पर बनाया जा रहा है। ये आज तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग दिग्गजों की सबसे महंगी फिल्म होने जा रही है और इसकी कहानी 2009  में मार्क ग्रेनी द्वारा लिखे गए इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है ।

‘ द ग्रे मैन ‘ में धनुष के साथ हॉलीवुड सुपरस्टार  रयान गॉलिंग और क्रिस इवांस शामिल हैं । धनुष जिन्होंने अपने अभिनय, गायन, लेखन, निर्देशन और निर्माण के साथ करीब बीस साल तक तमिल दर्शकों को रोमांचित किया है, वे पहले ही बॉलीवुड की दो फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और वर्तमान में अपनी तीसरी ‘ अतरंगी रे ‘ में काम कर रहे हैं । इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भूपेश सरकार हा सब्बो बर करत हे चिंता, किसान मन के जीवन में आईस खुसहाली

शेयर करेछात्रों ने कहा फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 18 दिसम्बर 2020। भूपेश सरकार हा सब्बो बर चिंता करत हे। किसान मन के जीवन में खुसहाली आ गे हे। यह कहना है विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुँचे संतेश्वर सिंह का जो चैपाटी में […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला