आमिर खान ने साझा किया ‘लाल सिंह चड्ढा’ का नया लुक, ‘लगान’ के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

महाराष्ट्र में कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन के बाद अनलॉक के फ़िल्मों की शूटिंग फिर शुरू हो चुकी है। ऐसे में आमिर खान अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पर लौट आए हैं। मंगलवार यानी 15 जून को फिल्म ‘लगान’ की रिलीज के बीस साल पूरे हुए है।  इस मौके पर अभिनेता आमिर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो सैन्य अधिकारी की वर्दी में दिखे। 

मालूम हो कि अभिनेता ने इसी साल जनवरी में सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया था। अब आमिर सोशल मीडिया पर सिर्फ अपनी प्रोडक्शन कम्पनी आमिर खान प्रोडक्शंस के आधिकारिक अकाउंट के ज़रिए जुड़े हुए हैं। इस अकाउंट से आमिर का एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें उन्होंने लगान के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। इस वीडियो में आमिर कहते हैं, ‘आज लगान के बीस साल पूरे हो गए हैं। हम सबके लिए बहुत खुशी का दिन है। लगान एक ऐसी फ़िल्म थी, जिसने हम सबसे ख़ूब लगान वसूल किया। बहुत ही मुश्किल फिल्म थी बनाने के लिए और हम सबने बहुत से चैलेंज का सामना किया था। इस फिल्म ने हमसे खूब लगान वसूल किया, लेकिन उतना ही हमें दिया भी।’

आमिर ने आगे कहा, ‘इस सफर में जो लोग मेरे साथ थे, उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सबसे पहले तो आशुतोष गोवारिकर का और सारे कास्ट और क्रू का। हमारे डिस्ट्रिब्यूटर्स का, हमारे एग्ज़िबिटर्स का। ख़ास तौर पर अपनी ऑडिएंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिसने हमारी फ़िल्म को इतना प्यार, इतनी इज़्ज़त दी। आमिर कहते हैं, ‘आज शूटिंग चल रही है और मैं पैकअप करके घर जाऊंगा तो ऑनलाइन लगान की पूरी टीम एक-दूसरे से मिलेगी।’

Leave a Reply

Next Post

'रामायण' के 'आर्य सुमंत' चंद्रशेखर वैद्य का हुआ निधन, बेटे ने बताया- नींद में ही चल बसे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिग्गज ऐक्टर चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया है। वह 97 साल के थे और उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर 16 जून की सुबह आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर वैद्य को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी और बीते […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल