मुर्शिदाबाद: घर में बम बनाने के दौरान हुआ विस्फोट, 3 की मौत्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुर्शिदाबाद 09 दिसंबर 2024। मुर्शिदाबाद जिले के सागरपाड़ा थाना क्षेत्र के खयेरतला गांव में रविवार रात एक घर में जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। यह धमाका कथित तौर पर उस घर में बम बनाने के दौरान हुआ था, जो मामून मोल्ला का था। नकारी के मुताबिक, मृतक तीनों लोग घर के अंदर बम बना रहे थे और उसी दौरान यह विस्फोट हुआ। हालांकि मृतकों के परिवारवालों का कहना है कि यह एक हत्या का मामला है और इन तीनों को बम से मारा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विस्फोट इतना जोरदार था कि घर की छत भी ढह गई। घटना के बाद घर के पास के लोग धमाके की तेज आवाज सुनकर बाहर आए, लेकिन उन्हें ठीक से नहीं पता चल सका कि क्या हुआ था। मारे गए लोग खयेरतला गांव के ही रहने वाले थे और इनमें मामून मोल्ला, सकीरुल सरकार और मुस्तकीन शेख शामिल हैं। पुलिस और अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

सीरिया में हालात खराब, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 दिसंबर 2024। भारत सरकार ने सोमवार को कहा कि वह Syria में जारी संकट और मौजूदा घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के एक बयान में भारत ने Syria की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल