फ्लैट के अंदर मिलीं चार लाशें: पत्नी की पीट-पीटकर हुई हत्या, बच्चों का घोटा गया दम; किचन में लटका मिला पति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 जनवरी 2022। तमिलनाडु के पेरुंगुडी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पुलिस समेत सभी को चौंका कर रख दिया है। परिवार के चार सदस्यों की लाशें फ्लैट के अंदर मिलीं। इसमें पत्नी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, तो 11 व एक साल के बच्चे की मौत दम घुटने से हुई, वहीं पति का शव किचन में लटका मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस का कहना है कि मृतक व्यक्ति की पहचान मणिकंदन के रूप में हुई है, जो रामपुरम में एक निजी फर्म में काम करता था। उसने 35 साल की थारा से शादी की थी। दंपती के दो बेटे भी थे, एक की उम्र 11 तो दूसरे की उम्र एक साल थी। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला घरेलू कलह का लगता है। मौके पर मिले सबूतों को देखकर लगता है कि पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में खुद भी फांसी पर लटक गया। 

पत्नी को बैट से पीट-पीटकर मार डाला 

पुलिस का कहना है कि मणिकंदन ने अपनी पत्नी को गुस्से में आकर बैट से पीट-पीटकर मार डाला होगा। क्योंकि, उसके सिर पर गंभीर चोटें मिली हैं। इसके बाद उसने दोनों बच्चों का गला घोट दिया और खुद किचन में जाकर फांसी पर लटक गया। हालांकि, पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। पुलिस को घटना की सूचना पड़ोसियों द्वारा दी गई थी। 

ऑनलाइन जुएं का आदी था मणिकंदन 

पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मणिकंदन ऑनलाइन जुए का आदी था, उसने अपने दोस्तों से भी पैसे उधार ले रखे थे। कथित तौर पर वह काम में भी अनियमित था और ज्यादातर समय अपने घर पर कम्प्यूटर के सामने बिताता था। पड़ोसियों का कहना है क जुए के कारण मणिकंदन का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। 

Leave a Reply

Next Post

IND vs SA 2nd Test: तीन दशक से जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया की बादशाहत कायम, कोहली-पुजारा जड़ चुके हैं शतक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जनवरी 2022। भारतीय क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। दूसरा टेस्ट आज से यहां वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने शनिवार को वांडरर्स स्टेडियम में अभ्यास […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण