एसएसबी के कार्यक्रम में अमित शाह बोले, म्यांमार सीमा पर लगाई जाएगी बाड़, आवाजाही पर लगाएंगे रोक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2024। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि म्यामांर सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही रोकने के लिए जल्द ही बाड़ लगाई जाएगी। बांग्लादेश सीमा की तरह ही इसकी हिफाजत की जाएगी। इससे अवैध घुसपैठ पर रोक लगेगी। गृह मंत्री ने कहा, सरकार म्यांमार के साथ भारत के मुक्त आवाजाही व्यवस्था (एफएमआर) समझौते पर भी पुनर्विचार कर रही है। जल्द ही भारत इसे समाप्त करेगा। एफएमआर भारत-म्यांमार सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किमी तक जाने की अनुमति देता है।  असम के तेजपुर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर गृहमंत्री ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन साल में देश नक्सली समस्या से 100 फीसदी मुक्त हो जाएगा। शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एसएसबी की सराहना करते हुए कहा, सीआरपीएफ और बीएसएफ के साथ-साथ एसएसबी ने भी नक्सली आंदोलन को खत्म करने में समान रूप से योगदान दिया है।

गृहमंत्री ने कहा, नेपाल और भूटान जैसे मित्र देशों की सीमाओं की रक्षा करने के अलावा, एसएसबी ने छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में नक्सलियों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी है। भारत सरकार ने इस पर एक डाक टिकट भी जारी किया है। यह एसएसबी के कर्तव्य के प्रति समर्पण को देश के लोगों के सामने हमेशा जीवित रखेगा।

हिंसा छोड़ विकास की राह पर चल पड़ा बोडोलैंड
अमित शाह तेजपुर में 13वें बाथो महासभा सम्मेलन में भी पहुंचे। कहा, मोदी सरकार के प्रयासों से पूर्वोत्तर में बोडोलैंड समस्या का भी समाधान हुआ। आज यह क्षेत्र हिंसा छोड़कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बीते 3 सालों में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई।

Leave a Reply

Next Post

बिहार मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल पर भाजपा बोली- सरकार में सब कुछ ठीक नहीं, सत्ता में रहने के लिए कुर्बानी दे रहे लालू-तेजस्वी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 21 जनवरी 2024। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार रात अपने मंत्रिमंड में फेरबदल करते हुए अपने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के तीन मंत्रियों के विभाग बदल दिए। मंत्रियों के विभाग में हुए बदलाव के बाद कई तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए