मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 दिसम्बर को पामगढ़ और सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ एवं बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूपेश बघेल रायपुर जिले के बिरगांव स्थित बुधवारी बाजार में ’छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां-राज’ राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुंचेंगे और गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे पामगढ़ से रवाना होकर 1.45 बजे सिमगा पहुंचेंगे और गुरू घासीदास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिरगांव रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। भूपेश बघेल शाम 4 बजे बिरगांव में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज-राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होने के बाद शाम 5.20 बजे रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Next Post

गोधन न्याय योजना से गौपालकों की आर्थिक स्थिति में आ रहा है सुधार : भूपेश बघेल

शेयर करेगोधन योजना से सृजित हो रहे हैं रोजगार के नए अवसर : किसान बढ़ रहे हैं जैविक खेती की ओर मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना की 10वीं किश्त में गोबर विक्रेताओं के खातों में अंतरित की 5.12 करोड़ रूपए की राशि गोधन न्याय योजना में अब तक 1.40 लाख […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक