भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 17वां चरण कल से होगा शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडू 23 नवंबर 2023।  नेपाल और भारत की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 17वां संस्करण  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 24 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक होने जा रहा है। इसमें भाग के लिए नेपाली सेना का एक दस्ता बुधवार को काठमांडू से भारत रवाना हुआ। नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल कृष्ण प्रसाद भण्डारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच हर साल होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास इस वर्ष भारत के पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का यह 17वां संस्करण है, जिसमें सहभागी होने के लिए नेपाली दस्ता पिथौरागढ़ रवाना हुआ है। इस सैन्य अभ्यास में जंगल वारफेयर, पहाड़ों पर होने वाली आतंकी घटनाओं का सामना, मानवीय सहायता जैसी घटनाओं पर संयुक्त अभ्यास किया जाता है।

एक वर्ष भारत में और एक वर्ष नेपाल में होने वाला यह संयुक्त सैन्य अभ्यास पिछले वर्ष नेपाल में हुआ था। 2010 में  शुरुआत के बाद से भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ बारी-बारी से दोनों पड़ोसी देशों में होता रहा है। इस सहयोगात्मक प्रयास का 16वां अध्याय पिछले साल 29 दिसंबर को रूपनदेही जिले में स्थित सलझंडी में नेपाली आर्मी बैटल स्कूल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति से राजस्थान की जनता परेशान : शाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 23 नवंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जनता बहुत त्रस्त है। इसके साथ ही उन्होंने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल