मुलायम सिंह यादव की तबीयत गंभीर, किडनी देने पहुंचा बीएचयू का छात्र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 03 अक्टूबर 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, सोमवार को अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में ही मौजूद हैं।

मेदांता अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि मुलायम सिंह यादव वर्तमान में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। उधर, जैसे ही मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने की सूचना उनके चाहने वालों को लगी तो उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का छात्र आशुतोष सिंह तो अपनी किडनी मुलायम सिंह को देने के लिए तैयार है। इसके लिए वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा है। 

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। वह माह में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन, अगस्त माह से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है।मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रही। उनकी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो गई थीं। इस वजह से वह ज्यादातर वक्त दिल्ली में रहे।

दिग्गजों ने की मुलायम के स्वस्थ होने की कामना
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मेदांता में भर्ती होने के बाद दिग्गज नेताओं ने उनके स्वस्थ होने की कामना की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 

पार्टी नेताओें एवं कार्यकर्ताओं ने उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी किए। लंबे समय से बीमार चल रहे 82 वर्षीय मुलायम का मेदांता में डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में उपचार चल रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Next Post

रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की मंच पर ही मौत, मचा हड़कंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 03 अक्टूबर 2022। अयोध्या जिले की रुदौली कोतवाली के अंतर्गत ऐहार गांव में रामलीला के मंचन के दौरान रावण का अभिनय कर रहे 60 वर्षीय कलाकार की अचानक मौत हो गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मौजूद दर्शकों के साथ ही पूरे […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग