रावण का किरदार निभा रहे कलाकार की मंच पर ही मौत, मचा हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 03 अक्टूबर 2022। अयोध्या जिले की रुदौली कोतवाली के अंतर्गत ऐहार गांव में रामलीला के मंचन के दौरान रावण का अभिनय कर रहे 60 वर्षीय कलाकार की अचानक मौत हो गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मौजूद दर्शकों के साथ ही पूरे गांव में मातम छा गया। इस घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की रात ऐहार गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था। रात लगभग एक बजे सीता हरण का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान रामलीला में रावण का अभिनय कर रहे पतिराम पुत्र ननकऊ निवासी ऐहार की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह मंच पर ही गिर पड़े।

जैसे ही अभिनय कर रहे पतिराम मंच पर गिरे रामलीला का मंचन तुरंत रोक दिया गया। वहां मौजूद कमेटी व ग्रामीणों ने पतिराम को लेकर सीएचसी रुदौली लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पतिराम को मृत घोषित कर दिया। रावण का अभिनय करने वाले की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

ग्राम प्राधान प्रतिनिधि पुनीत कुमार साहू ने बताया कि पतिराम कई वर्षों से रावण का अभिनय करते आ रहे हैं। मृतक के परिवार में पत्नी देवमती, दो बेटे और दो बेटी हैं जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

जब ईरानी विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, वायुसेना ने घेरा पर नहीं माना पायलट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। आज सुबह भारतीय हवाई क्षेत्र में अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। ईरान की राजधानी तेहरान से चीन जा रहे विमान में बम की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों व वायुसेना (आईएएफ) हाईअलर्ट मोड में आ […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग