चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की भविष्यवाणी; बोले- अगली बार इस दफ्तर में…

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 28 नवंबर 2024। राजनीति के मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान को याद करते हुए अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दफ्तर दोबारा हासिल करने के बाद आह्लादित केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भविष्यवाणी जगजाहिर की है। उन्होंने अपने कार्यालय में प्रवेश के दूसरे दिन मीडिया को भी बुलाया और अपनी बात भी रखी। उन्होंने कहा कि मैं अगले साल जब इस कार्यालय में पार्टी की सालगिरह पर कार्यक्रम करूंगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर इसपर कोई और विचार नहीं आ रहा है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं।

अगली सालगिरह में सीएम नीतीश कुमार यहां आएंगे

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 25वें स्थापना दिवस पर पार्टी के नए रूप में सजे-संवरे दफ्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं और वरीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। चिराग पासवान और उनके परिवार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विधानसभा 2025 की तैयारी हमलोगों ने शुरू कर दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने तय किया है कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। चिराग ने दावा किया अगली बार जब हमलोग लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे होंगे तो नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री इस पार्टी ऑफिस में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

शपथ ग्रहण के बाद होगी पहली कैबिनेट बैठक, कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना; झारखंड के सबसे बड़े पुरस्कार का बदल सकता है नाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 28 नवंबर 2024। आज यानी गुरुवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह है। इस दौरान हेमंत सोरेन राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 28 नवंबर की शाम 4:00 बजे रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं