विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 22 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 13 अक्टूबर 2020। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 22 करोड़ 88 लाख 55 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के उपरांत 1825.86 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 

जल संसाधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा जारी आदेशानुसार दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन की पाटन आई.बी. का पुनर्निर्माण व अहाता निर्माण हेतु 57 लाख रूपए और कुम्हली जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 76 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है। कार्य की पूर्णता से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन के सांतरा जलाशय के नहरों का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 12 लाख छह हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 207 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन के भरर जलाशय के वेस्ट वियर का जीर्णोद्धार एवं नहर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 73 लाख 62 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 171 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। पाटन के किकिरमेटा के समीप खारून नदी के क्षतिग्रस्त तट का मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 62 लाख 47 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

विकासखण्ड दुर्ग के उरला डायवर्सन की नहर प्रणाली में संरचनाओं का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 26 लाख 4 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 119 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। दुर्ग के बोरई व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 68 लाख तीन हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 135 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड धमधा के टेमरी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 38 लाख 28 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। धमधा के गोरपा जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग तथा सर्विस बैंक में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ सात लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 128 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। धमधा के रक्सा व्यपवर्तन जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 11 लाख 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 40 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के कुर्रू जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 90 लाख नौ हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 181 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अभनपुर के नायकबांधा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ एक लाख 48 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 98 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अभनपुर के पौंता जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 35 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 254 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अभनपुर के गिरोला जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 31 लाख 80 हजार रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 143 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अभनपुर के चेरिया जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 43 लाख 35 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 174 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। अभनपुर के गोतियारडीह जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 29 लाख आठ हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। योजना के पूरा होने से 87 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए दी जाएगी हर संभव मदद, युवाओं को दिया जाएगा मुर्गी पालन और मछली पालन का प्रशिक्षण : भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ पोल्ट्री फार्मर एसोसिएश के पदाधिकारियों ने की मुलाकात मुर्गी खाद के प्रमाणीकरण की होगी व्यवस्था इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 13 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में पोल्ट्री इंड्रस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं