जेन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड का ₹1,250 करोड़ का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

प्राइस बैंड 220 से 232 रुपए प्रति इक्विटी शेयर (₹2 अंकित मूल्य) तय किया गया है

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 सितंबर 2025। जेन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड बुधवार, 24 सितंबर, 2025 को अपने इक्विटी शेयरों के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए बोली/प्रस्ताव खोलेगी। 2 रूपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के इस कुल निर्गम का आकार 1,250 करोड़ रूपये (₹12,500 मिलियन) है। इसमें 500 करोड़ रूपये (₹5,000 मिलियन) का नया निर्गम (फ्रेश इश्यू) और 750 करोड़ रूपये (₹7,500 मिलियन) का बिक्री प्रस्ताव शामिल है। बिक्री प्रस्ताव में प्रमोटर शेयरधारक, कमलेश जैन द्वारा 715 करोड़ रुपये (₹7,150 मिलियन) और, मयंक पारेख द्वारा 35 करोड़ रुपये (₹350 मिलियन) तक के शेयर शामिल हैं।

इस इश्यू के लिए प्रति इक्विटी शेयर प्राइस बैंड 220 से 232 रूपये तय किया गया है। एंकर निवेशक बोली की तारीख मंगलवार, 23 सितंबर, 2025 होगी। बोली/प्रस्ताव शुक्रवार, 26 सितंबर, 2025 को बंद हो जाएगा। बोली 2 रूपये अंकित मूल्य वाले कम से कम 64 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 64 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है।

कंपनी नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग (i) कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों के पूर्व-भुगतान या निर्धारित पुनर्भुगतान के लिए (अनुमानित 375 करोड़ रुपये या ₹3,750 मिलियन), और (ii) शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। यह इक्विटी शेयर कंपनी के 18 सितंबर, 2025 को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, तमिलनाडु और अंडमान, चेन्नई के पास दाखिल किए गए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए जा रहे हैं। इस रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए गए इक्विटी शेयरों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और बीएसई लिमिटेड (बीएसई) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और पी एल कैपिटल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड इस निर्गम के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

Leave a Reply

Next Post

उधमपुर मुठभेड़ में जवान बलिदान, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 20 सितंबर 2025। उधमपुर के ऊंचाई वाले एक सुदूर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल