सुबह-सुबह एक्सप्रेस-वे पर बिखरा खून ही खून, कंटेनर ने मचाया ऐसा तांडव कि मच गई चीख-पुकार, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मथुरा 07 फरवरी 2026। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह मौत का खूनी खेल देखने को मिला। सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास एक बेकाबू कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक यात्री अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक एक निजी बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। बस चालक ने नियमों को ताक पर रखकर बस को ‘ग्रीन जोन’ के बजाय मुख्य सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। जैसे ही कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हुए पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

लाशों के ढेर में तब्दील हुआ एक्सप्रेस-वे

टक्कर इतनी भयानक थी कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में भी मुश्किलें आईं। मृतकों में अब तक चार की पहचान हो चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था जिसे अब सामान्य कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह हादसा सिर्फ रफ्तार का नतीजा था या बस चालक की लापरवाही भी इसमें शामिल थी।

Leave a Reply

Next Post

नागपुर की 55वीं महापौर बनीं भाजपा की नीता ठाकरे, लीला हातिबेद को मिली डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 07 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी की पार्षद नीता ठाकरे शुक्रवार को नागपुर नगर निगम की 55वीं महापौर निर्वाचित हुईं। वहीं, उनकी सहयोगी पार्षद लीला हातिबेद को डिप्टी महापौर चुना गया। नगर निगम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महापौर और डिप्टी महापौर के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल