जन्मदिन का जश्न नहीं, जरूरतमंदों की मुस्कान है डॉ. योगेश लखानी की असली खुशी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 24 सितंबर 2026। जन्मदिन किसी के लिए पार्टी और जश्न का अवसर हो सकता है, लेकिन ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. योगेश लखानी ने इसे समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने की परंपरा बना दिया है। गरीब परिवारों, अनाथ बच्चों, विशेष बच्चों और बुजुर्गों के बीच भोजन वितरण, सहायता और रक्तदान जैसे कार्य उनके जन्मदिन का हिस्सा रहे हैं।

1980 में सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुआ उनका सफर रेलवे प्लेटफॉर्म के बोर्ड, वॉल पेंटिंग, बैनर और पोस्टर फ्रेम से आगे बढ़कर एक लिस्टेड मीडिया कंपनी तक पहुंचा। मार्च 2023 में ब्राइट आउटडोर मीडिया भारत की पहली ओओएच मीडिया कंपनी बनी, जो बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुई।

चार दशक से अधिक की इस यात्रा में डॉ. लखानी अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और भगवान की कृपा को देते हैं। इस वर्ष 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के दिन उनका जन्मदिन पड़ रहा है। ऐसे में पारंपरिक पार्टी के बजाय वह लोगों के बीच जाकर आशीर्वाद लेने और दिन को सार्थक बनाने की तैयारी में हैं। उनके लिए असली सफलता केवल उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि उन खुशियों को समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Next Post

साबित हो गया ज्ञानेश कुमार भाजपा के कठपुतली - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 24 सितंबर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर लगाये गये आरोप प्रमाणित हो रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की टिप्पणियों से […]

You May Like

करमा पूजा के बाद विवाद ने लिया खूनी रूप....|....दूध नदी पर कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर बनेगा पुल....|....पॉक्सो की 14 हजार से अधिक अपीलें लंबित....|....उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ की बदहाली....|....जवाली में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र पर सांड का हमला....|....दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो योजना कैबिनेट से मंजूर....|....तीन बच्चों की मौत के मामले में मां और देवर बरी....|....प्रभावित व्यापारियों का होगा पुनर्वास....|....युवती से बदसलूकी के आरोप में छह हिरासत में....|....रायपुर-बलौदा-सारंगढ़ फोरलेन सिर्फ कागजों और क्रेडिट तक ही सीमित - कांग्रेस