2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर गृह मंत्री शाह ने की बैठक, तैयारियों की समीक्षा की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 17 दिसंबर 2022। गुजरात में 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान शाह को 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए गुजरात की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। गौरतलब है कि भाजपा ने गुजरात में 2036 ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने का वादा किया है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में भी इसे शामिल किया था। इसी के तहत गुजरात सरकार ओलंपिक खेलों के आयोजन का अधिकार हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। राज्य के अधिकारी अब गुजरात में चतुष्कोणीय खेल आयोजन को लेकर अंतरराराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ जुड़ेंगे।

सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा गुजरात के खेल राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, मुख्य सचिव पंकज कुमार, अहमदाबाद के नगर आयुक्त एम थेनारासन और खेल सचिव अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया। 

दो मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का हो रहा निर्माण
बैठक के दौरान गांधीनगर के सांसद अमित शाह ने 2036 ओलंपिक खेलों के आयोजन का अधिकार हासिल करने के लिए जरूरी दो मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। इनमें से एक मोटेरा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव और दूसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अहमदाबाद शहर के नारनपुरा क्षेत्र में है। 

बयान में कहा गया है कि बैठक में गृह मंत्री शाह ने जरूरी मार्गदर्शन दिया और अधिकारियों से ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कोचों के रहने की सुविधा सहित सभी खेल बुनियादी ढांचे ओलंपिक मानकों के अनुसार बनाने का निर्देश दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में जल और पर्वतीय खेलों के लिए निर्माणाधीन स्थलों के बारे में भी मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- भारत जोड़ो यात्रा बनी राष्ट्रीय जन आंदोलन, दिल्ली पहुंचे राहुल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 दिसंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार