भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मई 2024। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी।

बीसीसीआई ने दी प्रतिक्रिया
सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया है। बोर्ड ने लिखा, “आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।

सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेस्सी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में  पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखी मिली यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मई 2024। आईजीआई हवाईअड्डे पर दिल्ली-वडोदरा एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उस समय दहशत फैल गई, जब चालक दल के एक सदस्य ने विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर देखा, जिस पर बम शब्द लिखा हुआ था। बम की सूचना पर तुरंत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल