एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम घोषित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। रांची में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच खेली जाने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गयी। टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमे हिस्सा लेंगी। भारतीय महिला टीम ने हाल ही में 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। सविता टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी जबकि दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान की भूमिका में होंगी।

भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा जिसके बाद 28 अक्टूबर को उसका मुकाबला मलेशिया से होगा। भारत अपने तीसरे गेम में सोमवार यानी 30 अक्टूबर को चीन से भिड़ेगा जबकि 31 अक्टूबर को जापान के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगा। भारत अपना अंतिम पूल मैच दो नवंबर को कोरिया के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल चार नवंबर को और फाइनल पांच नवंबर को खेला जाएगा। सविता और बिचु देवी खारीबाम को टीम में गोलकीपरों की सूची में शामिल हैं जबकि निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी और दीप ग्रेस एक्का रक्षा पंक्ति में तैनात होंगी। निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति और बलजीत कौर मिडफील्ड लाइन-अप में जबकि लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका और वंदना कटारिया को टीम में फॉरवर्ड का जिम्मा संभालेंगी। इस बीच शर्मिला देवी और वैष्णवी विट्ठल फाल्के भी बैकअप विकल्प के रूप में टीम के साथ मौजूद रहेंगी।

टीम के मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “ एक टीम के रूप में हमारी गति और निरंतर सुधार को जारी रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हमने एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। आगामी टूर्नामेंट हमें अपने एशियाई चैलेंजर्स के खिलाफ अपनी स्थिति में और सुधार करने का मौका देगा। हमें हांगझाउ से सीखी गई बातों को अमल में लाने और एक बार फिर खुद को परखने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

 230 भारतीयों संग रात नौ बजे इस्राइल से रवाना होगा विमान, सारा खर्चा उठाएगी सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी समूह हमास की जंग के बीच वहां से लौटने वाले भारतीयों के साथ पहला चार्टर विमान गुरुवार की शाम  बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना होगा। सूत्रों के हवाले से बताया गया है […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल