प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पांच लाख रामभक्तों के आने की उम्मीद, पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 28 जुलाई 2023। राममंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेज होती जा रही हैं। भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जनवरी 2024 में किया जाना है। उत्सव को व्यापक स्वरूप देने की योजना पर काम चल रहा है। इसकी कमान राममंदिर ट्रस्ट के साथ संघ व विहिप ने संभाल रखी है। संघ का अनुमान है कि महोत्सव में करीब पांच लाख लोग अयोध्या आ सकते हैं। अयोध्या आने वाले लोगों की सुविधा का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। संघ की कोशिश है कि अयोध्या से कोई भी भूखा न जाए। पूरे शहर में जगह-जगह भंडारे के आयोजन की तैयारी हो रही है। संघ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 दिवसीय होगा। उत्सव का शुभारंभ मकर संक्रांति 15 जनवरी को होगा, समापन 24 जनवरी को होना है।

इसी बीच शुभ तिथि में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, इसके मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी होंगे, उन्हें आमंत्रण भेजा चुका है। संघ का अनुमान है कि महोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या में कम से कम पांच लाख भक्त आ सकते हैं। वैसे संघ लोगों से अपील कर रहा है कि अयोध्या आने के बजाय अपने-अपने क्षेत्र के मठ-मंदिरों में अनुष्ठान का आयोजन कर उत्सव मनाएं। फिर भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा के प्लान पर लगातार मंथन चल रहा है।

रामभक्तों के लिए लगेंगी रोडवेज की बसें
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अयोध्या आने वाले लोगों के रुकने के लिए मठ-मंदिरों के अलावा स्कूल-कालेजों में भी व्यवस्था की जा सकती है। भक्तों के आवागमन के लिए रोडवेज बसों की मदद लिए जाने की योजना बनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के साथ संघ के कार्यकर्ता भी भक्तों की सुविधा के लिए कमान संभालेंगे। कार्यकर्ताओं की टोलियां भी गठित की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

तनाव में जी रहे हैं दिल्ली में रह रहे मणिपुरी छात्र, पुलिस रख रही है सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जुलाई 2023। मणिपुर में बीते ढाई महीने से हालात खराब हैं। लगातार बिगड़ते हालात से मणिपुर के छात्र भी मुश्किल में हैं। मणिपुर के जो छात्र दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वह अपने राज्य में हो रही हिंसा से बेहद […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम