विराट-रोहित के ODI रिटायरमेंट पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपलोग पहले से ही फेयरवेल…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अगस्त 2025। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अफवाहें चल रही थीं। कहा जा रहा था कि दोनों खिलाड़ी इस साल अक्टूबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, अब इस मुद्दे पर BCCI ने आधिकारिक बयान दिया है। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि विराट और रोहित अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए ‘फेयरवेल मैच’ जैसी बातें करना बिल्कुल बेकार है। राजीव शुक्ला ने कहा, ‘BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे रिटायरमेंट की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी अभी भी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में फेयरवेल की बातें करना बेकार है। शुक्ला ने साफ कहा कि BCCI किसी भी खिलाड़ी को रिटायरमेंट के लिए मजबूर नहीं करता, यह फैसला पूरी तरह खिलाड़ी का निजी होता है। उनके मुताबिक विराट कोहली आज भी टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं और रोहित शर्मा भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘रोहित और विराट ने तो हुए नहीं, तो आपलोग फेयरवेल की बात क्यों करने लगे? बीसीसीआई की नीति स्पष्ट है – हम किसी खिलाड़ी को नहीं कहते ही आप रिटायर हों, ये खिलाड़ी का खुद का निर्णय होता हैं कि कब संन्यास लेना है। आप लोग पहले से ही फेयरवेल कराने की बात कराने लगे हैं, जबकि दोनों अभी अच्छा खेल रहे हैं।’

Leave a Reply

Next Post

चार और लोगों की मौत, अब तक सात ने तोड़ा दम, जान गंवाने वालों और घायलों की पूरी जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव होशियारपुर (पंजाब) 24 अगस्त 2025। पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार आधी रात होशियारपुर-जालंधर हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर ब्लास्ट मामले में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 13 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे […]

You May Like

DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका